ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ाया, तौलने में छूटा पसीना
हमरNews:
छत्तीसगढ़, 25 Jun 2020
छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता पाई है करीबन एक करोड़ मूल्य के गांजे को तौलने में पुलिस का पसीन निकल गया। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक गांजा लेकर रायपुर की तरफ आ रही है. जिसके बाद आज सुबह माना मोड़ के पास ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली गई, ट्रक में एक क्विंटल गांजा था जिसकी कीमत एक करोड़ है. इसके अलावा एक कार भी जब्त की गई है।
मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा हैं कि सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं, जो मलकानगिरी से गांजा लेकर सिमगा जा रहे थे. पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
हमरNews


No comments:
Post a Comment