News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, June 25, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बाबा रामदेव पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज हुई FIR..जानिए पूरा मामला

ब्रेकिंग न्यूज़: बाबा रामदेव पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज हुई FIR..जानिए पूरा मामला


हमरNews:

देश, 25 Jun 2020

योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज कराई गई है। नई दिल्ली के रोहिणी पुलिस थाना में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई और FIR दर्ज करा दिया है।


बाबा रामदेव ने मंगलवार को पतंजलि फार्मेसी में निर्मित एक दवा का प्रचार करना शुरू कर दिया था, जिसे कोरोना की दवाई बताया था। इतना ही नहीं, उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों पर इसे आजमाए जाने की बात के साथ सात दिनों के भीतर कोरोना को जड़ से समाप्त होने का दावा किया है। उनके इस दावे के चंद घंटों बाद ही सरकार ने उनके प्रचार पर रोक लगा दिया था।


दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता भूपेन्द्र सिंह रावत ने इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद कहा कि इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, ऐसे वक्त में भी बाबा रामदेव निजस्वार्थ में लगे हुए हैं। अपने व्यावसायिक लाभ के लिए उन्होंने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है, लिहाजा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

हमरNews

No comments:

Post a Comment