News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, June 24, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलाईगढ़ के क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने लगाई फांसी, SDM बिलाईगढ़ से इसकी जांच कराई है।

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलाईगढ़ के क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने लगाई फांसी, SDM बिलाईगढ़ से इसकी जांच कराई है।


हमरNews:

बलौदाबाजार, 24 Jun 2020

बलौदाबाजार जिले बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम जमनारडीह स्कूल में क्वारंटाइन काट रहे प्रवासी श्रमिक प्रेमकुमार बरिहा ने सेण्टर से बाहर आकर आत्महत्या कर ली है। जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए SDM बिलाईगढ़ से इसकी जांच कराई है।


SDM ने विस्तृत रूप से जांच कर रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट में मृतक को किसी प्रकार की पारिवारिक अथवा आर्थिक समस्या का नहीं होना पाया गया है। अलबत्ता क्वारंटाइन सेंटर की निगरानी में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के CEO को शो कॉज़ नोटिस जारी किया गया है।


कलेक्टर श्री जैन ने प्रवासी श्रमिक द्वारा आत्महत्या किये जाने की सूचना मिलते ही एसडीएम एवं इंसिडेन्ट कमांडर श्री के.एल.सोरी के नेतृत्व में अफ़सरों की टीम रवाना किया। टीम ने क्वारंटाइन सेण्टर एवं घटना स्थल का मौका मुआयना किया। बताया गया कि मृतक विगत 17 जून को उत्तरप्रदेश के रामपुर से लौटा था। उनके साथ उनके माता-पिता और बहन सहित 35 लोग लौटे थे। एसडीएम ने घटना की पृष्ठभूमि के बारे में उनके माता-पिता और पत्नी का बयान भी लिया। प्रेमकुमार का ससुराल बसना विकासखण्ड के ग्राम जमदरहा में है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


उन्होंने अपनी पत्नी से मोबाइल पर चर्चा कर एक सप्ताह बाद आने की बात भी कही थी। जांच में प्रथम दृष्टया श्री प्रेमकुमार को किसी प्रकार की आर्थिक या पारिवारिक समस्या का नहीं होना पाया गया है वह स्वस्थ था। उसमें कोविड बीमारी सम्बन्धी कोई लक्षण भी नहीं थे।

हमरNews

No comments:

Post a Comment