News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, June 11, 2020

बड़ी खबर: बीमार पति को जान से मारने की धमकी, महिला से दुष्कर्म आरोपी फरार

बड़ी खबर: बीमार पति को जान से मारने की धमकी, महिला से दुष्कर्म आरोपी फरार 


हमरNews: राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले के दूधवाखारा थाना इलाके के एक गांव की 37 वर्षीय विवाहिता ने महिला थाने में दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने आरेापी लतीफ के खिलाफ IPC की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल करवाया।

पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक बीमारी के कारण पीड़िता का पति अक्सर जयपुर इलाज के लिये जाता था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लतीफ, महिला को धमकी देकर उसका देहशोषण करता रहा. आखिर पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने पति को बताई जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) और 450 में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिसम्बर 2019 को पीड़िता का पति बीमारी का इलाज कराने जयपुर गया था, उस वक्त आरोपी लतीफ ने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. किसी को बताने पर आरोपी ने महिला के बीमार पति को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद भी महिला के साथ आरोपी ने कई बार रेप किया।


महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की तलाश जारी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार भी करने का दावा किया जा रहा है. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी की तलाश की कवायद शुरू की, लेकिन वो अपने पते पर नहीं मिला. बताया जा रहा है कि उसे पहले से ही पुलिस के पहुंचने की सूचना मिल गई थी. इसके चलते वो फारार हो गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके जान पहचान वालों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment