छत्तीसगढ़: डॉ B.R. अंबेडकर पर जनपद पंचायत CEO द्वारा अभद्र टिप्पणी, भीम आर्मी ने कार्यवाही को लेकर सौंपा ज्ञापन
हमरNews: छत्तीसगढ़ के सिमगा के जनपद पंचायत CEO रुपेश पांडे द्वारा भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने पर भीम आर्मी ने आपत्ति जताई है, साथ ही तत्काल कार्यवाही को लेकर पामगढ़ और अकलतरा थाना में शिकायत दर्ज़ कराई है।
भीम आर्मी ने शिकायत में थाना प्रभारी को सोशल मिडिया पर लिखे गए टिप्पणी को भी दिखाया गया है
जिसमे डॉ अंबेडकर को एड्स से पीड़ित होना और महिलाओं के साथ अत्याचार करने की बात कही गई है, साथ ही देशद्रोही जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है।
इस टिप्पणी से डॉ अंबेडकर के अनुयायियों ने रोष ब्यक्त किया है, साथ ही CEO के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
हमरNews




No comments:
Post a Comment