ब्रेकिंग न्यूज़: 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने का फर्जी आदेश सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, केस दर्ज..
आरोपी ने बोर्ड परीक्षा का परिणाम 20 जून को जारी होगा लेटर में लिखा और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले की जानकारी माशिमं के अधिकारियों को हुई, तो उन्होंने रायपुर SSP आरिफ शेख को मामले में लिखित शिकायत दी है।हमरNews:
माध्यमिक शिक्षा मंडल, 21 Jun 2020
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो विजय कुमार गोयल के नाम से आदेश सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला शनिवार को सामने आया है। आरोपी ने बोर्ड परीक्षा का परिणाम 20 जून को जारी होगा लेटर में लिखा और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले की जानकारी माशिमं के अधिकारियों को हुई, तो उन्होंने रायपुर SSP आरिफ शेख को मामले में लिखित शिकायत दी है।माशिमं के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार से वायरल हो रहा है लेटर माशिमं के अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आरोपी द्वारा बनाया गया लेटर सोशल मीडिया में शुक्रवार की रात से वायरल हो रहा है। लेटर में माशिमं के सचिव के हस्ताक्षर और सील लगा हुआ है। शनिवार की सुबह मीडिया कर्मियों ने माशिमं के अधिकारियों से लेटर के बारे में पूछा तो उन्होंने लेटर को फेंक बताते हुए तत्काल पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।मिस्ट्री बना आरोपी माशिमं के अधिकारियों ने जो शिकायत रायपुर पुलिस को की है, उस शिकायत में आरोपी का नंबर नहीं लिखा है। नंबर नहीं लिखा होने की वजह से आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। आरोपी को किस तरह पकड़ा जाए इस सवाल ने विभागीय अधिकारियों को परेशान करके रखा है। माशिमं के अधिकारी मामले से अपना पल्ला झाड़ कर पुलिस में डाल रहे हैं। यह बात भी दबी जुबान में विभागीय अधिकारी कह रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव, प्रो. विजय कुमार गोयल ने बताया सोशल मीडिया में अज्ञात आरोपी द्वारा लेटर वायरल किया गया था। लेटर में उल्लेख था कि परिणाम 20 जून को जारी होगा। शनिवार को मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिली उसके बाद रायपुर एसएसपी को मामले की लिखित शिकायत दी गई है।
25 जून से पहले आएगा परिणाम माशिमं के अधिकारियों की मानें तो सीजी बोर्ड का परिणाम 25 जून से पहले।आएगा। इस संबंध में सोमवार को बैठक होगी और उसके बाद अधिसूचना जारी की जा सकती है। बैठक के बाद औपचारिक बयान देने की बात माशिमं के जिम्मेदार कह रहे हैं।
हमरNews


No comments:
Post a Comment