News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, June 11, 2020

बड़ी खबर: जल्द जारी होंगे 10वीं और 12वीं छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे

बड़ी खबर: जल्द जारी होंगे 10वीं और 12वीं छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे, 


हमरNews: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं (CGBSE 10th 12th Result 2020) का परिणाम जल्द ही आने वाला है। हजारों छात्रों का अब इंतजार खत्म होने वाला है। खबरों के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरी तरह से खत्म हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी अब परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहे हैं।

बोर्ड अधिकारियों की मानें तो अंकों को फीड करने का काम किया जा रहा है। जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में परीक्षा परिणाम जारी होंगे। परिणाम जारी करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त समय लेकर काम का इंतजाम दिया जा रहा है। जिम्मेदारियों की माने तो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम एक साथ जारी होगा।

दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।


छत्तीसगढ़ में 2 मार्च से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हुई थी। 2 मार्च से 12वीं और 3 मार्च 10वीं की परीक्षा शुरू हुई थी। 10वीं के 3 लाख 92 हजार परीक्षार्थी और 12वीं के 2 लाख 77 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड परीक्षा के दौरान एक हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment