ब्रेकिंग न्यूज़: जिला पंचायत सदस्य को बनाया बंधक फिर की जमकर पिटाई…दिखाई गुंडागर्दी रेत माफियाओं ने
रेत माफिया के गुंडो ने जिला पंचायत सदस्य सहित उसके साथियों की जमकर पिटाई की हैहमरNews:
19 Jun 2020
रेत खदानों में रेत माफियाओं की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आवाज उठाने और उनकी मनमानी को रोकने की कोशिश करने वालों के साथ बेरहमी से मारपीट होने लगी है।रेत माफिया के गुंडो ने जिला पंचायत सदस्य सहित उसके साथियों की जमकर पिटाई की है। 3 घण्टे तक जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों को बंधक बनाकर रखा गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य रेत खदान पहुँचा था। घटना में जिला पंचायत सदस्य सहित 4 लोगों को गंभीर चोटे आई है।
आपको बता दें की कुरूद ब्लॉक के जोरातराई रेत खदान का यह पुरा मामला है। जिला पंचायत सदस्य का नाम खूबलाल ध्रुव बताया जा रहा है। भाजपा से जिला पंचायत सदस्य है। आदिवासी समाज सहित बड़ी संख्या में लोग रुद्री थाना पहुँचे है। रेत माफिया और उनके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कि जा रही हैं।
हमरNews


No comments:
Post a Comment