News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, June 6, 2020

छत्तीसगढ़: ब्रेकिंग न्यूज: नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: ब्रेकिंग न्यूज: नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार


हमरNews: लगभग 8 माह पूर्व घर से गायब हुई नाबलिक को सुहेला पुलिस ने खोज निकालते हुए उसको भगाकर लेजाने और उसके साथ अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायलय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सुहेला थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत ने बताया की 8 नवंम्बर 2019 को थाना में प्रार्थिया ने शिकायत कराई कि उनकी नाबालिग बालिका चार नवंबर की रात बिना बताए घर से चली गई है।

प्रार्थिया ने बताया कि कई उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं बालिका के नाबालिग होने के कारण धारा 363 भा द वि पंजीबद्ध कर नाबालिग व अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई।

नागपुर से लौटकर क्वारंटाइन सेंटर में भी रहे


पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर मुखबिर लगाकर पतासाजी की जा रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग को संदेही आरोपी परदेशी यादव लॉक डाउन के कारण नागपुर से वापस आकर अपने ग्राम रावन के शासकीय स्कूल में क्वारंटाइन अवधि पूर्ण कर उसे अपने घर में रखा हुआ है। इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद ग्राम रावन में आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया।


पुलिस को पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। उसने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण भी किया। जिसके बाद पुलिस ने धारा 366 क, 376 भादंवि सहित पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विवेचना हेतु केस डायरी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा को सौंपी गई। जिस पर एसडीओपी द्वारा अग्रिम विवेचना की जाकर नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया तथा आरोपी परदेशी यादव (२०) पिता पुरेन्द्र यादव रावन थाना सुहेला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार के निर्देश पर जेल भेज दिया गया।
हमरNews

No comments:

Post a Comment