News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, June 30, 2020

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:00 बजे करेंगे देश को संबोधित, जानिए...

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:00 बजे करेंगे देश को संबोधित, जानिए...


हमरNews:

देश, 30 Jun 2020

केंद्र सरकार ने अनलॉक 2 के लिए सोमवार को निर्देश ​जारी कर दिया है। निर्देश जारी किए जाने के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी अनलॉक 2 को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।


सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार 31 जुलाई तक 


  • सिनेमा हॉल, 
  • जिम, 
  • स्विमिंग पूल, 
  • एंटरटेनमेंट पार्क, 
  • थियेटर, 
  • बार, 
  • ऑडिटोरियम, 
  • एसेंबली हॉल और ऐसी सभी जगहें बंद रहेंगी। 



साथ ही सभी तरह के सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। अनलॉक 2 के दौरान सभी तरह की अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा पर प्रतिबंध जारी रहेगा और मेट्रो सेवाएँ बंद रहेंगी।


इसके अलावा रात के 10 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, 



इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। केवल जरूरी गतिविधियों और कुछ अन्य को इससे छूट दी गई है। नई गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा, जिम, पूल, धार्मिक समारोह 31 जुलाई तक प्रतिबंधित रहेंगे।

हमरNews

No comments:

Post a Comment