News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, June 5, 2020

छत्तीसगढ़: कोरोना: ब्रेकिंग न्यूज: राज्य के 22 जिलों में पहुंचा कोरोना, 626 पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 2 मौतें

छत्तीसगढ़: कोरोना: ब्रेकिंग न्यूजराज्य के 22 जिलों में पहुंचा कोरोना, 626 पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 2 मौतें


हमरNews: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Corona Update) में कोरोना के मरीजों का ग्राफ अब और तेजी से बढ़ रहा है। आलम यह है कि कोरोना संक्रमण प्रदेश के 22 जिलों तक जा पहुंचा है। मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार की रात 8 बजे तक जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 70 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 33 मरीज बलौदाबाजार जिले से हैं। इनमें अधिकांश मजदूर हैं, जो महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात से लौटे हैं।


दो-तीन दिन पहले भी कैंसर डिपार्टमेंट में एक मरीज इलाज के पूर्व कोरोना संक्रमित पाया गया था। प्रदेश में अब ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जो किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं और इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। जब उनका कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, जो सबसे ज्यादा चिंता का विषय बना हुआ है।

इसके पहले 24 घंटे में 68 संक्रमित मरीज मिले थे। हालांकि, इस बीच राहत की खबर यह है कि 40 मरीजों को लगातार दो नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी दे दी गई। एहतियात के तौर पर इन्हें 10 दिनों तक होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, एम्स में बुधवार को एक ऐसे मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसकी सर्जरी प्लान की गई थी।

26 वर्षीय रोगी का ऑपरेशन से पहले कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेट किया गया है।


जगदलपुर की युवती की हालत गंभीर 

एम्स में भर्ती जगदलपुर की कोरोना संक्रमित 19 वर्षीय युवती की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। 26 मई को रेफर होकर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाई गई युवती को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद वह वेंटिलेटर पर चली गई। कोरोना रिपोर्ट आने पर उसे 1 जून को एम्स रेफर कर दिया गया था। इसके अलावा कोविड-19 अस्पतालों में 4 ऐसे मरीज भी हैं, जो गंभीर हैं।

एम्स में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 100 पार 

एम्स रायपुर में वर्तमान में 106 मरीज भर्ती हैं, जो अब तक सर्वाधिक आंकड़ा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एम्स प्रबंधन को आइसोलेशन बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।


स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक एवं प्रवक्ता डॉ अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सभी संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करवा दिया गया है, इनमें अधिकांश मजदूर हैं। 14 मई के बाद से जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें 90 फीसदी के करीब मजदूर वर्ग के हैं।

प्रदेश में अब तक 

कुल संक्रमित : 626 
एक्टिव मरीज : 454 
डिस्चार्ज : 170 
मौत : 02
हमरNews

No comments:

Post a Comment