News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, June 29, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी बहन का निधन, कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया स्थगित, दी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़: स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी बहन का निधन, कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया स्थगित, दी श्रद्धांजलि


हमरNews:

छत्तीसगढ़, 29 Jun 2020

सरगुजा राज परिवार की बड़ी बेटी एवं पंचायत व ग्रामीण विकास सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंह देव जी की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का आज भोपाल में उनके निवास पर निधन हो गया।


स्व. महाराजा एमएस सिंहदेव एवं स्व. राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह देव की पुत्री मोहिनी राणा का जन्म 6 सितम्बर 1949 को हुआ था तथा उनका विवाह 11 दिसंबर 1975 को राजा जय शमशेर राणा के साथ नेपाल में हुआ था। वे कुछ समय से कैंसर बीमारी से पीडि़त थीं, उन्हें कुछ समय पूर्व ही अस्पताल से घर लाया गया था।


आज सुबह उन्होंने अपने निवास भोपाल में अंतिम सांस ली। मोहिनी सिंह राणा अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं।
धरना स्थल पर ही कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की बड़ी बहन मोहिनी राणा के निधन की सूचना मिलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर आयोजित धरना स्थगित कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल डाटा सेंटर के समक्ष दिवंगत मोहिनी राणा के छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा।


इस दौरान महापौर डॉ. अजय तिर्की, सभापति अजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य शफी अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु दीक्षित, निलिम्प सिंह, शेख नसीम, मो. इस्लाम, अतुल तिवारी,


मदन जायसवाल, अब्दुल अब्बास, सुरेश अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह धंजल, अमित सिंह, विवेक सिंह, प्रवीण गुप्ता, पपीन्दर सिंह, प्रभात रंजन सिन्हा, विकास शर्मा, कमल सेन, निक्की खान, लक्की धंजल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमरNews

No comments:

Post a Comment