News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, June 30, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: Taj Hotel को बम से उड़ाने की धमकी, Pakistan से आए फोन के बाद होटलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई

ब्रेकिंग न्यूज़: Taj Hotel को बम से उड़ाने की धमकी, Pakistan से आए फोन के बाद होटलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई


हमरNews:

देश, 30 Jun 2020

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोलाबा स्थित Taj Mahal Palace hotel और बांद्रा स्थित Taj Lands End hotel को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी सोमवार देर रात पाकिस्तान से एक फोन के जरिए दी गई, इसके बाद इन दोनों होटलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं।


ताज महल होटल में सोमवार रात 12.30 बजे पाकिस्तान से कॉल आया। इसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया। उसने कहा कि कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला पूरी दुनिया ने देखा, अब भारत के ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा। इस व्यक्ति ने होटल कर्मचारी को अपना WhatsApp नंबर भी दिया।


मुंबई पुलिस को तुरंत इस धमकी की सूचना दी गई, जिसके बाद इन दोनों होटलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस यहां हर व्यक्ति की बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस इस नंबर के जरिए उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।



26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। इस आतंकी हमले में एकमात्र आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। उसने पूछताछ में कबूला था कि पाकिस्तान के इशारों पर इस आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था। उस दौरान भी ताज होटल को निशाना बनाया गया था।


अजमल कसाब को 21 सितंबर 2012 को पुणे की यरवडा जेल में फांसी दी गई थी। उस वक्त 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने समुद्र के रास्ते मुंबई में प्रवेश किया था। उन्होंने ताजमहल होटल, छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस, ट्राइडेंट होटल और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया था।
हमरNews

No comments:

Post a Comment