शर्मनाक : 2 बच्चों को फेंका एम्बुलेंस से दोनों बच्चें कोरोना पॉजिटिव , पढ़िए पूरा मामला क्या है ….
हमरNews: कोरोना संकट काल में भी लोग पैसे कमाने के नए नए पैंतरे आजमाने में लगे हुए हैं। बीते दिनों जरूरी और अनिवार्य चीजों की बिक्री पर दुकानदारों के धन उगाही की खबरें भी सामने आती रही है, वहीं अब कोरोना मरीज के साथ एक एंबुलेंसकर्मी की मनमानी का मामला सामने आ रहा है।
मामला दरअसल कोलकाता के पॉश इलाके पार्क सर्कस का है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के चालक ने कोरोना संक्रमित एक बच्चे को 6 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाने के लिए 9 हजार 200 रूपए किराए की मांग की। और तो और जब संक्रमित बच्चे की मां ने उतना किराया देने से मना कर दिया तो उसे गाड़ी से उतार दिया।
डॉक्टरों के हस्तक्षेप के बाद 2 हजार में बनी बात
चालक ने मुंहमांगा किराया न देने पर कोरोना संक्रमित बच्चों और उनकी मां को एम्बुलेंस से नीचे उतार दिया। संक्रमित बच्चों के पिता के अनुसार डॉक्टरों के हस्तक्षेप के बाद चालक 2000 रुपये किराए पर तैयार हो गया। बताया गया कि एक बच्चा साढ़े नौ साल और दूसरा नौ महीने का है। दोनों का उपचार पार्क सर्कस के इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (आईसीएच) में चल रहा था।
6 km दूर था अस्पताल
दोनों बच्चों की कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों बच्चों को आईसीएच से कोरोना के उपचार के लिए अधिकृत अस्पताल कोलकाता मेडिकल कॉलेज ले जाया जाना था। एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन उसके आने में देर के कारण बच्चों को निजी एम्बुलेंस से 6 किलोमीटर दूर स्थित केएमसी ले जाने का निर्णय हुआ।
बच्चे का ऑक्सीजन सपोर्ट हटाया
पीड़ित पिता के मुताबिक सभी लोग एम्बुलेंस में सवार भी हो गए, एम्बुलेंस के चालक ने 9200 रुपये किराया मांगा उन्होंने किराया देने में असमर्थता जता दी। इसके बाद चालक ने छोटे बेटे का ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया। उसने कोरोना संक्रमित बच्चों और उनकी मां को धक्के देकर
एम्बुलेंस से उतार दिया। हुगली जिले के निवासी पीड़ित पिता ने कहा कि वह गुहार लगाता रहा, लेकिन चालक ने उसकी एक न सुनी।
हमरNews


No comments:
Post a Comment