News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, July 26, 2020

बड़ी खबर: बिना मास्क घूम रहे युवक को पुलिस ने टोका ,तो बांध लिया पत्नी का पेटीकोट.. पूरा पढ़िए...

बड़ी खबर: बिना मास्क घूम रहे युवक को पुलिस ने टोका ,तो बांध लिया पत्नी का पेटीकोट.. पूरा पढ़िए...


हमरNews: लगातार गंभीर होती कोरोना महामारी और इसकी रोकथाम के लिए किए जा रहे जीतोड़ प्रयासों के बीच भी कई मामले ऐसे होते हैं, जब बरबस हंसी आ जाती है। ऐसी ही एक घटना रविवार सुबह जिले के बांदकपुर में हुई। पुलिस ने जब बिना मास्क लगाए घूम रहे एक युवक को टोका, तो घबराहट में युवक ने झोले में रखा पत्नी का पेटीकोट ही अपने चेहरे पर बांध लिया।

प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह दमोह जिले की पुलिस भी सोशल डिस्टेंसिंग और लोगों को चेहरे पर मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मैदान में उतरी हुई है। रविवार सुबह जिले के बांदकपुर कस्बे में पुलिस के जवान इसी कोशिश के दौरान मास्क चेक कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक बिना मास्क के बाजार में खरीदारी करते दिखा। पुलिस ने उससे जैसे ही बिना मास्क के घूमने की वजह पूछी और ऐसी स्थिति में लगने वाले जुर्माने के बारे में बताया, तो युवक घबरा गया।


उसने जल्दी से अपने बैग में हाथ डाला और पत्नी के लिए खरीदा गया पेटीकोट बाहर निकालकर उसे ही चेहरे पर बांध लिया। युवक को ऐसा करते देख पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए हालांकि पुलिस ने उसे रेडीमेड मास्क लगाने या चेहरे को गमछे से ढंकने की सलाह भी दी।

हमरNews

No comments:

Post a Comment