News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, July 6, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: कोविड-19 से ठीक हो रहे लोगों के सामने आई नई समस्या, प्रभावित हो रही शरीर की ये..

ब्रेकिंग न्यूज़: कोविड-19 से ठीक हो रहे लोगों के सामने आई नई समस्या, प्रभावित हो रही शरीर की ये..


हमरNews:

देश, 06 जुलाई 2020

दुनियाभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus )महामारी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। देशभर में अब तक करोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है। दुनिया में सर्वाधिक कोरोना फैलने वाले देशों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन इन सबके के बीच जो और ज्यादा डराने वाली खबर है वो ये कि कोरोना वायरस से उबरने ( Recover from Coronavirus ) के बाद भी कई लोगों को एक अलग ही तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


दरअसल कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई लोगों में सूंघने की क्षमता ( Loss of Smell ) काफी कम हो गई है। कई लोगों में तो सूंघने की क्षमता ही चली गई है। अध्ययन ( Research on covid 19 ) में सामने आया है कि कोरोना संक्रमण से उबरने वाले कुछ लोगों को स्‍मेल करने में अक्षमता का सामना करना पड़ रहा है।


कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्वस्थ्य हो रहे मरीजों में एक नई समस्या सामने आ रही है। दरअसल कई लोगों में सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता का खत्म हो रही है। डॉक्‍टरों के अनुसार कोरोना की महामारी के खिलाफ जंग जीतने वाले कुछ लोगों को हमेशा के लिए 'अदृश्‍य अशक्‍तता' के साथ जीना पड़ सकता है। कोरोना की चपेट में आने के कारण ये सूंघने (Loss Of Smell) की क्षमता गंवा चुके हैं।


पेरिस के दो अस्पताल कर रहे अध्ययन उन्‍होंने कहा, जब आप सूंघने की क्षमता खो देते हैं और संक्रमण से उबरने के बाद भी इसे वापस नहीं पाते तो असल चुनौती का अहसास होता है। मुश्किल की बात यह है कि इस स्थिति का कोई विशिष्‍ट उपचार भी नहीं है। पेरिस के दो अस्पताल ऐसे मामलों पर आगे अध्‍ययन कर रहे हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment