ब्रेकिंग न्यूज़: पेट्रोल पंप पर तेल चोरी की तो लाइसेंस होगा रद्द..पढ़े
हमरNews: पेट्रोल पंप पर तेल चोरी की घटनाएं (Oil theft on petrol pump) रुक नहीं रही हैं। अक्सर किसी न किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी ठगी होने की बात सामने आती है। अब सरकार ने इसके खिलाफ सख्त नियम बना दिया है, जिसके तहत पंप का लाइसेंस ही रद्द (licence will be cancelled for oil theft) हो जाएगा।
डीजल-पेट्रोल भरवाते समय अधिकतर लोग 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये या इसी तरह के फिगर का तेल भरवाते हैं।
इसी का फायदा उठाते हैं पेट्रोल पंप के जरिए ठगी करने वाले। वो लोग ऐसे दामों पर चिप लगाकर लीटर घटा दिया जाता है और इन फिक्स दामों का तेल भरवाने वाले को पता भी नहीं चलता कि उसे कम तेल मिला है और वह ठगा जा चुका है।
नए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कानून 2019 के तहत मिलावट करने और नकली उत्पाद बेचने को लेकर सख्त कड़े नियम तय किए गए हैं। अब ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है। सबसे बड़ी दिक्कत ऐसे ठगों को ये होगी की उसके पेट्रोल पंप का लाइसेंस ही रद्द कर दिया जाएगा।
अगर किसी ग्राहक की शिकायत पर किसी पेट्रोल पंप पर कोई अनियमितता पाई जाती है तो उपभोक्ता कानून में किसी सक्षण न्यायालय की तरफ से सजा दी जाएगी।
पहली बार में दोषी पाए जानने पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। अगर दूसरी बार भी शिकायत आती है तो लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा।
हमरNews


No comments:
Post a Comment