बड़ी खबर: अब AIIMS के डॉक्टरों से सीधे फोन पर ले सकते हैं चिकित्सकीय सलाह, इन मोबाइल नंबरों पर करें संपर्क
हमरNews:
देश, 07 जुलाई 2020
राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मार्च में शुरू की गई टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवाएं निरंतर लोकप्रिय हो रही हैं। सोमवार को टेलीमेडिसिन ओपीडी में लॉकडाउन के बाद चिकित्सकीय परामर्श लेने वालों की कुल संख्या 10 हजार से अधिक पहुंच गई।एम्स ने इन सेवाओं का विस्तार करते हुए आयुर्वेदिक और यूनानी सेवाओं के साथ पीएमआर, एंडोक्रीनोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के फॉलोअप के लिए भी टेलीमेडिसिन ओपीडी में सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। टेलीमेडिसिन ओपीडी की मदद से पुराने रोगी एम्स आने की बजाय मोबाइल नंबरों पर कॉल कर डॉक्टरों से चिकित्सकीय परामर्श ले रहे हैं।
कोविड की वजह से लॉकडाउन में फंसे औसतन 150 रोगी टेलीमेडिसिन फॉलोअप ट्रीटमेंट ले रहे हैं। सोमवार तक टेलीमेडिसिन का 10183 रोगियों ने लाभ उठाया है। टेलीमेडिसिन के लिए जारी नंबरों पर मरीज अपने पुराने बीमारी रेकॉर्ड वाट्सऐप से भेजकर सलाह ले सकते हैं। निदेशक प्रो. डॉ. नितिन एम. नागरकर ने बताया कि टेलीमेडिसिन ओपीडी का निरंतर विस्तार कर रहा है। ओपीडी खुलने के बाद भी टेलीमेडिसिन सेवाएं जारी हैं।
पहली पाली: सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक
विभागों के मोबाइल नंबरजनरल मेडिसिन एंड कॉर्डियोलॉजी- 7647079632, 7647079638
हमरNews




No comments:
Post a Comment