मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट देखें..
हमरNews:
भारतीय मौसम विभाग ने देश के 5 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है। इनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, केरल राज्य शामिल हैं, 5 राज्यों में अलगे 4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर समेत रायगढ़, बलौदाबाजार ,मुंगेली, बिलासपुर ,महासमुंद, दुर्ग ,जांजगीर ,बेमेतरा, राजनांदगांव ,बीजापुर ,सुकमा, दंतेवाड़ा वह जिले हैं जहां भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर छींटे पड़ने की संभावना है।बता दें कि अब तक प्रदेश में 500 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, लेकिन पिछले कुछ समय से मानसून में थोड़ा सा ब्रेक लग गया था। वहीं फिर से मानसून के सक्रिय होने प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
MP और बिहार में भी जमकर बरसेंगे बदरा
MP के रीवा, सतना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना शहडोल, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया और सारण जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।हमरNews


No comments:
Post a Comment