ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ क्लर्क ने लगाई फांसी..पढ़े
हमरNews:
रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ क्लर्क ने देर रात फांसी लगा ली। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात परशुराम मंडावी खाना खाए बगैर ही सो गया था।
रात के करीब साढ़े 12 बजे थे। क्लर्क का बेटा उसे खाने के लिए उठाने कमरे तक गया। आवाज देने के बाद भी परशुराम दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद बेटे ने खिड़की से देखा तो दंग रह गया। इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर उसने परशुराम के शव को नीचे उतारा, हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। तलाशी में पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के बाद आत्महत्या की वजहों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment