ब्रेकिंग न्यूज़: चरित्र पर था संदेह तो पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुँच कर किया सरेंडर..
हमरNews:
छत्तीसगढ़,
रक्षाबंधन जैसे शुभ अवसर पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इस बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती थी।घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है, मर्डर करने के बाद आरोपी ने पुलिस थाने पहुँच कर खुद सरेंडर कर दिया।
आपको बता दे की ग्राम सौंगा निवासी बसंत साहू की शादी करीब 8 साल पहले 28 वर्षीय यशोदा से हुई थी, शादी के 2-3 साल तक सब कुछ ठीक था लेकिन उसके बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया, बसंत को अपनी पत्नी पर शक था की उसका किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है, जिसके चलते दोनों के बीच आए-दिन लड़ाई होती रहती थी, यह सब बात को लेकर बसंत बाहर रहने लगा था।
बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन फिर दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। लेकिन इस बार उससे गुस्सा बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने इस दौरान आधी जली हुई पड़ी लकड़ी से यशोदा के सिर पर कई वार कर दिए। इससे यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा , जहाँ उसने घटना की जानकारी दी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ के बाद पुलिस बसंत के साथ उसके घर पहुंची और यशोदा के शव को कब्जे में ले लिया।
इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद कर ली गई है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,बसंत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है। उसके दो बेटे भी हैं, बहरहाल पति-पत्नी के विवाद में उनके भविष्य को लेकर अब संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले में परिचितों से पूछताछ कर रही है।
हमरNews



No comments:
Post a Comment