News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, August 14, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: संपत्ति के विवाद को लेकर पिता ने अपने ही बेटे की हथौड़े मारकर की हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़: संपत्ति के विवाद को लेकर पिता ने अपने ही बेटे की हथौड़े मारकर की हत्या

Father murdered his own son with a hammer over a property dispute

हमरNews:
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिता ने 40 साल के बेटे की हथौड़े मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते पिता ने बेटे की हत्या कर दी। पिता का नाम वीरा राजू बताया गया है। वीरा ने बेटे के सिर पर पीछे से आकर हथौड़े से कई वार किए बेटा जमीन पर गिर गया। इसके बाद पिता आराम से वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसने पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है, आगे की जांच जारी है।

बेटे को हमले का अंदाजा नहीं था

घटना घर के बरामदे में हुई। इसके पास ही कार पार्किंग है। वीरा का 40 साल का बेटा एक स्टूल पर बैठा हुआ है। कुछ पल बाद वीरा वहां पहुंचता है। बेटे की पीठ वीरा राजू के सामने थी। यानी बेटा यह नहीं देख पाया कि उसका पिता क्या कर रहा है। वीरा के हाथ में एक हथौड़ा था। उसने बेटे के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। बेटा निढाल और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद वीरा वहां से चला जाता है।

घटना के कुछ देर बाद वीरा पुलिस स्टेशन पहुंचता है। 



वहां मौजूद अफसरों को पूरी जानकारी देता है और सरेंडर कर देता है। पुलिस के मुताबिक, वीरा और उसके बेटे के बीच लंबे वक्त से संपत्ति विवाद चल रहा था। एक दिन पहले दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। एक पुलिस अफसर ने कहा- वीरा ने बेटे जलराजू की हत्या की है। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। जलराजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हमने मर्डर केस दर्ज कर लिया है। आगे तफ्तीश जारी है। वीरा को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment