ब्रेकिंग न्यूज़: तरौद(अकलतरा) में लापता युवक की हत्या का खुलासा, घन से किया था सिर पर वॉर, हाथ में पहने कड़े से हुई पहचान
हमरNews:
जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम तरौद में लापता युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार की रात किया, आरोपियों ने धोखे से युवक को बुलाकर घन से उसके सिर वार कर दिया, जिससे युवक ने वही दम तोड़ दिया, मृतक के हाथ में पहने कड़े से ही उसके परिजनों ने उसकी पहचान की थी।
पुलिस ने महिला सोनिया यादव, पति गोलू यादव और देवर सोनू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,
आपको बता दे की कंकाल मंगलवार की शाम गांव के ही मनकेश्वरी मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिला था, युवक 2-3 अगस्त की रात से युवक लापता था, जिसकी तलाश अकलतरा पुलिस कर रही थी।
इस मामले में पुलिस ने 3-4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, इस बीच पुलिस को पता चला कि तरौद गांव से शादी होकर जर्वे (हरदी) एक सोनिया गयी हुई थी, जो राखी में गांव आई हुई थी, जिसका अवैध सम्बन्ध युवक के साथ होने की जानकारी मिली रही थी, जिस पर पुलिस ने सोनिया का काल डिटेल निकाला जिसमे युवक के मोबाइल नंबर पर बात होने जानकारी मिली।
इसी आधार पर सोनिया से पुलिस ने पूछताछ शुरू की
सोनिया ने पुलिस को बताया कि उसके पति को अवैध संबंध की जानकारी लग गई थी, जिसके बाद उसके पति और देवर ने लड़के को रास्ते से हटाने की साजिश रची और मृतक युवक को सोनिया ने पति के दबाव में आकर फोन करके खइया तालाब के पास बुलवाया. फिर धारदार घन से उसके सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुए जांच की, साथ ही घटना स्थल पर आरोपियों को लेकर घटना की पूरी जानकारी ली पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त घन और मोबाइल फ़ोन जप्त कर लिया है, घटना स्थल मृतक का पिता सुशील कैवर्त्य ने कंकाल के हाथ में पहने चूड़े व चड्डा देखकर पहचान की।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अकलतरा रविन्द्र अनंत उप निरी. बीपी तिवारी सउनि राजेश सिंह, युगल शर्मा, प्र. आर.362 रेमन सिंह, आरक्षक क्र. 272 शब्बीर मेमन, 431 ओमप्रकाश कुर्रे, 422 वीरेंद्र भैना, सैनिक क्र. 196 गजेंद्र पाटले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हमरNews




No comments:
Post a Comment