News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, August 14, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर चांपा के पूर्व कलेक्टर IAS अधिकारी जनक प्रसाद को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर चांपा के पूर्व कलेक्टर IAS अधिकारी जनक प्रसाद को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई 


हमरNews:
पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक को मिली अग्रिम जमानत, महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप। जनक प्रसाद पर एनजीओ से जुड़ी एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में जनक प्रसाद ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। जस्टिस अरविंद चंदेल की बेंच ने याचिका स्वीकार करते हुए जनक प्रसाद को अग्रिम जमानत दे दी है।

ये आरोप लगे थे 

पीड़ित महिला के मुताबिक वह पहली बार 13 मार्च को एनजीओ के काम से तत्कालीन कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक से उनके चैंबर में मिली थी। अपने काम के बारे में बताने के बाद कलेक्टर ने उसका मोबाइल नंबर लिया था। महिला का आरोप है कि इसके बाद आईएएस पाठक उसे फोन करने लगे। वाॅट्सएप कॉल भी करते थे। अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो भी भेजना शुरू कर दिया। महिला ने वे सारे चैट के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे थे।

आरोप है कि वे लगातार महिला को बुला रहे थे, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण उसने आने में असमर्थता जताई



इस पर कलेक्टर पाठक ने महिला के पति को नौकरी से निकालने की धमकी दी, महिला का कहना है कि वह 15 मई को फिर से अपने काम के सिलसिले में पाठक से मिलने के लिए कलेक्टरेट गई थी। आरोप है कि बातों के दौरान ही कलेक्टर ने उसे पकड़ लिया और चैंबर के अंदर बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
हमरNews

No comments:

Post a Comment