ब्रेकिंग न्यूज़: पामगढ़ के युवती की बिलासपुर में मौत, पॉजिटिव निकली कोरोना टेस्ट
हमरNews:
जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम पंचायत बिलारी की युवती की बुधवार की देर रात बिलासपुर में मौत हो गयी कोरोना टेस्ट में युवती की रिपोर्ट पाज़ीटिव आई है जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया युवती के शव को प्रशासन की टीम पूरी निगरानी के साथ बिलासपुर से बिलारी ला रही है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती की तबियत ख़राब होने पर 11 अगस्त को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां से उसे बिलासपुर सिम्स रिफर किया जहां बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गयी।
मौत के बाद जांच में युवती कोरोना पॉजिटिव मिली
सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया और युवती के सम्पर्क में आने वाले लोगों जाँच पड़ताल की जिसके बाद 15 लोगों के सैम्पल लिए गए जिसे जाँच के लिए भेजा गया है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment