ब्रेकिंग न्यूज़: पार्क में शव मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी..देखें
हमरNews:
थाना मनीमाजरा क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एक पार्क में शव मिलने से हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 के अस्पताल में भेज दिया है। शव 20 साल के एक युवक का लग रहा है। खबर लिखे जाने तक मिले शव की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली थी मनीमाजरा स्थित शीतला माता मंदिर पार्क के अंदर बेंच पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है । मौके की सूचना पाते ही पुलिस ने युवक को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया।
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मिले शव की पहचान करने के लिए आसपास के लोगो से भी पुछताछ करने में जुटी है।हमरNews


No comments:
Post a Comment