News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, August 3, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में सांध्य दैनिक अखबार के मैनेजर पर चाकू से वार

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में सांध्य दैनिक अखबार के मैनेजर पर चाकू से वार..


हमरNews:
राजधानी में एक सांध्य दैनिक अखबार के मैनेजर को चाकू मारने की घटना सामने आई है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र के एकात्म परिसर के नज़दीक का है, जहाँ अश्वनी शर्मा घर जाने के लिए प्रेस काम्प्लेक्स स्थित अपने कार्यालय के नीचे आये है, उसी दरमियान 2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने वहां आकर राजातालाब जाने का रास्ता पूछा, जिस पर अश्वनी ने उन्हें रास्ता भी बताया उसके बाद भी युवक वहीं पर खड़े रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी युवक नशे में थे, जब अश्वनी ने उन्हें जाने के लिए कहा तो एक युवक ने उनकी जांघ में चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल अश्वनी को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार ज़ारी है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुटे है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment