News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, August 7, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना, बदमाशों ने हत्या करने की नियत से किए 4 प्राणघातक वार..

ब्रेकिंग न्यूज़: फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना, बदमाशों ने हत्या करने की नियत से किए 4 प्राणघातक वार..


हमरNews:
राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस द्वारा सभी थानों के गुंडा-बदमाशों को थाना में हाज़री लगा समझाइश देने के बाद भी बदमाश लगातार अपना आतंक क्षेत्र में कायम कर रखे है। घटना न्यू राजेंद्र नगर स्थित काली मंदिर के सामने की है जब बुधवार शाम करीब 5:30 बजे मैकेनिक हरीश तांडी पैदल अपने ऑटो गैरेज जा रहा था,जहाँ रास्ते के दूसरी ओर कुछ युवकों के चल रहे विवाद को हरीश व उसके दोस्त ने नज़रअंदाज़ कर आगे बढ़ गए।


अचानक बाइक सवार 4 युवकों ने हरीश व उसके दोस्त अतीश को रोकते हुए झगड़ा-विवाद में शामिल होने की बात कहते हुए गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे जिससे भागकर हरीश व अतीश ओवरब्रिज के नीचे से रोड के दूसरी तरफ चले गए, एक अज्ञात बदमाश उनके पीछे गया और हत्या करने की नियत से हरीश पर चाकू से 3-4 वार किए जिससे उसे पीठ,कमर एवं जांघ में गंभीर चोटें आई तथा अतीश के सर पर पत्थर से वार किया।


घायल युवक हरीश को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अतीश की शिकायत पर आरोपीयो के खिलाफ IPC की धारा 307,34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment