News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, August 15, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस की सुबह पेड़ पर लटकती मिली जली हुई लाश

ब्रेकिंग न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस की सुबह पेड़ पर लटकती मिली जली हुई लाश,


हमरNews:
राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की सुबह खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी क्षेत्र के कालीमाता मंदिर के समीप स्थित बरगद के पेड़ पर जली हुई लाश लटकती मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


पुलिस ने बताया कि मृतक चंद्रहास खुरान पिता मनीराम उम्र 42 वर्ष बंजारी नगर का ही निवासी है, मृतक अपने निवास से रात 3 बजे निकला था व सुबह 6 बजे उसका शव पेड़ पर लटकता मिला, युवक ने पेड़ पर चढ़कर खुद को आग लगा ली जिससे पेड़ का भी 10 से 12 फीट का हिस्सा जला हुआ मिला है।


पुलिस ने बताया कि मृतक घर से बहुत सारे कपड़े पहन कर निकला था। 

मृतक हर वक्त आत्महत्या करने की बात कहता था जिस पर पुलिस ने भी उसे कई दफा समझाइश दी थी।
मृतक ने अपने परिजनों को पहले ही सूचित किया था कि वह 15 अगस्त के दिन आत्महत्या करेगा।उक्त बात की मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment