ब्रेकिंग न्यूज़: पामगढ़ में पेट की बीमारी से परेशान युवती ने किया जहर सेवन
हमरNews:
जांजगीर जिला के पामगढ़ में पेट की बीमारी से परेशान युवती ने जहर सेवन कर लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ के ग्राम डोंगाकोहरौद में 19 साल की युवती पूर्णिमा धीवर पिता शंकर धीवर पेट की बीमारी से परेशान थी, शुक्रवार की रात 8 बजे के आसपास उसने जहर का सेवन कर लिया।
परिजनों को जानकारी होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उपचार के दौरान रात 9 .15 बजे उसकी मौत हो गई, परिजनों ने बताया की पेट दर्द का
इलाज चल रहा था, इस बीच उसने यह कदम उठा लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment