ब्रेकिंग न्यूज़: Friendship Day के दिन 14 बार अपने दोस्त को चाक़ू से गोदा, एक्सीडेंट में घायल होने की झूठी जानकारी देकर बुलाया...
हमरNews:
रायपुर
एक्सीडेंट में घायल होने की झूठी जानकारी देकर एक युवक को घर से बाहर बुलाकर उसके दोस्तों ने हत्या की कोशिश की। चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, इसके बाद भाग निकले युवक के शरीर में 14 वार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक देवेंद्र नगर निवासी क्षितिज रात्रे को रविवार सुबह करीब 6 बजे प्रांजल गोस्वामी और लच्छू ने फोन किया। उसने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। जल्दी मिलने आओ। इसके बाद क्षितिज उपचार का सामान लेकर घर से बाहर निकला। घर से कुछ दूर ही प्रांजल, लच्छू, मंजीत सिंह, अविनाश कोसले और राकेश डोंगरे खड़े थे।
क्षितिज के पहुंचते ही आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपियों ने एक के बाद एक 14 वार किए। इससे युवक घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े, तो आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment