ब्रेकिंग न्यूज़: PUBG गेम ने ली 16 साल के बच्चे की जान, खाना-पीना छोड़ा बच्चे ने..
हमरNews:
देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे है वही महामारी से बचाव के लिए कई जगहों पर लॉकडाउन जारी है। जिसके चलते गाइडलाइन के साथ लॉकडॉन जारी किया गया है और अधिकतर घरो पर ही रहना पढ़ रहा है। वही आंध्रप्रदेश से एक मामला सामने आया है कि PUBG गेम की लत लगने से 16 साल के बच्चे ने खाना-पीना छोड़दिया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
बता दे कि बच्चा भी लॉकडाउन के चलते घर पर रहकर अपना ज्यादातर समय गेम खेलने में बीता रहा था
इस दौरान PUBG गेम की ऐसी आदत लग गई कि उसे खाने-पीने तक का होश नहीं रहा। लगातार कई दिनों तक खाना नहीं खाने से बच्चा बीमार पड़ गया। सूत्रों के मुताबित उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को गंभीर रूप से डायरिया से पीड़ित बच्चे की आखिरकार मौत हो गई। भारत में PUBG गेम के दुष्प्रभाव से मौत का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आए है, जनवरी में पुणे में गेम हर्शल मेमाने नाम के शख्स के लिए गेम घातक साबित हो चुका है। PUBG गेम खेलते हुए हर्शल को ब्रेन स्ट्रोक आया था।विशेषज्ञ खतरे से कर चुके हैं सावधान
उसका दाहिना हांथ और पैर हरकत नहीं कर पा रहा था। शिकायत सामने आने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जांच में उसके इंट्राकेरेब्रल हैमरेज का पता चला। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। विशेषज्ञों का दावा है कि गेम की लत खेलनेवालों के स्वास्थ्य पर भयंकर दुष्प्रभाव डालती है। जुलाई में पाकिस्तान की सरकार दुष्प्रभाव की शिकायतों के बाद PUBG गेम पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा चुकी है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment