News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 26, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: 1 हजार पव्वा शराब के साथ युवक गिरफ्तार…

ब्रेकिंग न्यूज़: 1 हजार पव्वा शराब के साथ युवक गिरफ्तार…

हमरNews:
राजधानी के आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखौली से एक युवक को 1 हजार से ज्यादा शराब के पव्वा के साथ आज सुबह हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी तरह की दस्तावेजी कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में एक महिला आबकारी अधिकारी पर आरोप लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक के परिजनों से उन्होंने 2.50 लाख रुपए की मांग की है।


सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मामले में महिला आबकारी अधिकारी ने परिजनों को लालच दिया है कि यदि वे उनकी मांग के अनुरूप 2.50 लाख रुपए की व्यवस्था कर देते हैं, तो हिरासत में लिए युवक को इस मामले से बेदखल कर दिया जाएगा। वहीं इस रकम की अदायगी के बाद किसी और युवक को मामले में फांसने की बात भी सामने आ रही है।

हालांकि इस मामले की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संबंधित महिला आबकारी अधिकारी मीडिया के सामने किसी तरह की बात करने से इंकार कर रही है और अधिकारिक बयान देने से कतरा रही हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment