हमरNews:
मध्य प्रदेश(MP) के रतलाम जिले में एक 10 वर्षीय नाबालिग से रेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. मामला पलाश पंचायत के एक गांव का बताया जा रहा है, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार देर शाम एक नाबालिग अपने घर से किराना का सामान लेने गई थी.
काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी. परिजनों ने दुकानदार से भी उसके बारे में पूछा तो दुकानदार ने कहा वह काफी पहले ही समान लेकर निकल गई थी।जब नाबालिग नहीं मिली तो परिजनों ने उसके गायब होने की सूचना बिलपांक थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की, इसी दौरान गांव के बाहर किराना का सामान छिटा हुआ मिला लेकिन नाबालिग कहीं नहीं मिली।
सुबह परिजन फिर जब नाबालिग की तलाश में निकले तो उन्हें उसका शव गांव के बाहर एक भट्टे के खेत में मिला
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। बिलपांक थाने के एसआई के सी मालवीय के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके खिलाफ पॉस्को एक्ट के अलावा 363, 376da, 302, 201 भादिव के तहत मामला दर्ज किया गया है।हमरNews


No comments:
Post a Comment