News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 26, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: 40 दिन की बच्ची को पिता ने नदी में फेंका, मासूम की मौत...

ब्रेकिंग न्यूज़: 40 दिन की बच्ची को पिता ने नदी में फेंका, मासूम की मौत...

हमरNews:
केरल के तिरूवल्लम के पचल्लूर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक पिता ने नामकरण संस्कार के कुछ ही घंटे बाद अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तड़के बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।


बच्ची का नामकरण संस्कार बृहस्पतिवार की सुबह किया गया था।


उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता उन्नीकृष्णन (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता पिता में कोई मसला था। महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी महिला पर इस बात के लिये दबाब बना रहा था कि शाम में वह बच्ची को अपनी मां के पास ले जाएगा।


उन्होंने बताया कि जब वह व्यक्ति कुछ समय बाद नहीं लौटा तो मां ने इस संबंध में थाने में शिकायत की। कुछ लोगों ने आरोपी को नदी के निकट घूमते देखा, इसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान चलाया और आज सुबह बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।
हमरNews

No comments:

Post a Comment