News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, September 7, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: सेमरिया गांव में भौरों के काटने से 2 लोगों की मौत, 7 घायल..

ब्रेकिंग न्यूज़: सेमरिया गांव में भौरों के काटने से 2 लोगों की मौत, 7 घायल..

हमरNews:
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सरायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरिया गांव में भौरों के काटने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले दो लोगों में दादा-नाती बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रोहित लाल 10 वर्षों से सेमरिया गांव में जमीन खरीदकर घर बनाकर रहते थे। 

रविवार को इनकी बेटी प्रतिभा देवी और दामाद कृष्ण कुमार आ गए और नगवां बांध घूमने की इच्छा जाहिर की। रोहित लाल सपरिवार घूमने गए थे। रास्ते मे बिच्छियां के जंगल के पास पहुंचे तो अचानक भौरों ने हमला कर दिया। इसकी वजह से सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

चरवाहों ने इसकी जानकारी घायलों के परिवारवालों को दी।

 इसके बाद घरवाले सबको अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान दीपेंद्र (10) की मौत हो गई। वहीं, रोहित लाल की सोमवार सुबह 5 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी सात लोगों का इलाज रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला अस्पताल में चल रहा है।


घटना के बारे में मृतक के भाई संतोष ने बताया कि ये सब लोग रविवार को घूमने गए थे। रास्ते में ही इन लोगो पर भौरों के झुंड ने हमला कर दिया था। इसमें दीपेंद्र की रविवार को मौत हो गई थी और सोमवार सुबह रोहित की मौत हो गई।
हमरNews

No comments:

Post a Comment