News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 22, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर में नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण को मार डाला...पुलिस मुखबिरी के संदेह में...

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर में नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण को मार डाला...पुलिस मुखबिरी के संदेह में...

हमरNews:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर एक ग्रामीण की सोमवार देर रात हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पर पुलिस का मुखबिर होने का संदेह था। उसके ऊपर रॉड और धारदार से हमला किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



  • बासागुड़ा क्षेत्र के पुतकेल गांव में 15 नक्सलियों ने देर रात की वारदात
  • रॉड और धारदार हथियार से किया गया हमला, आधिकारिक पुष्टि नहीं


जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गांव पुतकेल निवासी दासर रमन्ना की हत्या की गई है। 

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात 15 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने बोरिंग वाली रॉड और धारदार हथियार से पीट-पीट कर दासर की हत्या की है। उसके सिर और अन्य हिस्सों में वार किया गया है।


सितंबर में 2 पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की कर चुके हैं हत्या

बीजापुर में नक्सली 31 अगस्त से 21 सितंबर के बीच दो पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की हत्याएं कर चुके हैं। 31 अगस्त को नक्सलियों ने अगवा किए गए सहायक सब इंस्पेक्टर नागैय्या कोरसा का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। इसके बाद 18 सितंबर को एक सीएएफ जवान को मार दिया। फिर पूर्व सिपाही को अगवा कर मार दिया।
हमरNews

No comments:

Post a Comment