News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 8, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: स्कूल गई थी भाई की फीस माफ कराने, छात्र की बहन के साथ क​थित रूप से बलात्कार..

ब्रेकिंग न्यूज़: स्कूल गई थी भाई की फीस माफ कराने, छात्र की बहन के साथ क​थित रूप से बलात्कार..

हमरNews:
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के मालिक ने फीस जमा न करने पर छात्र की बहन के साथ क​थित रूप से बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले नीरज भाटी का गांव में ही निजी स्कूल है। वहां पर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की लॉकडाउन की वजह से फीस जमा नहीं हो पाई थी। डीसीपी ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक ने इसके लिए छात्र के परिजनों पर दबाव बनाया, इस पर छात्र की 20 वर्षीय बहन स्कूल प्रबंधक से कई बार जाकर मिली और बताया कि लॉकडाउन की वजह से वे लोग आर्थिक तंगी में हैं और फिलहाल फीस जमा करने की स्थिति में नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि चार सितंबर को जब वह अपने भाई की फीस माफ कराने के लिए स्कूल में गई थी, तभी स्कूल के प्रबंधक नीरज भाटी ने उसके साथ बलात्कार किया।

डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़ित युवती द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना ईकोटेक- 3 में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से पुलिस आरोपी स्कूल मैनेजर की तलाश कर रही है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment