News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, September 9, 2020

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश की चेतावनी

हमरNews:
छत्तीसगढ़ में फिर बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। अगले 72 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होगी, हालांकि आज भी कई जगहों पर बारिश की चेतावनी दी गयी है। 10 को प्रदेश में मौसम थोड़ा साफ रहेगा, लेकिन 11 और 12 सितंबर को राज्य में कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अफसरों के अनुसार 2 दिन के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

प्रदेश में अभी बारिश की स्थिति नहीं है। 

आसमान साफ है और दिन में तेज गर्मी पड़ रही लगी है। राज्य के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान अभी सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ऊपर है। हवा में थोड़ी नमी होने के कारण उमस भी महसूस होने लगी है। बुधवार 9 सितंबर को राज्य के कुछ जगह में हल्की बारिश होगी।
मौसम विभाग ने 10 सितंबर को प्रदेश में कहीं भी बहुत ज्यादा बारिश की चेतावनी या पूर्वानुमान जारी नहीं किया है लेकिन 11 सितंबर से बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने लगेंगी और 2 दिन राज्य में भारी बारिश की संभावना है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment