News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, September 10, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में पहली बार 1146 स्वस्थ, रायपुर में 1050 संक्रमित..

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में पहली बार 1146 स्वस्थ, रायपुर में 1050 संक्रमित..

हमरNews:
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार हो रहे इजाफा ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को रायपुर में 1050 समेत प्रदेश में 2745 नए मरीज मिले हैं, जबकि 13 की मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ में पहली बार 1146 संक्रमित ठीक प्रदेश में पहली बार 1146 संक्रमित ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों व कोविड-19 सेंटरों से डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें होम आइसोलेशन में रहने वाले 476 भी शामिल हैं। रायपुर के 366 डिस्चार्ज हुए हैं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 477 मौत प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 52932 पहुंच गया है। इसमें 28041 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में अब तक 477 मौत हो चुकी है। रायपुर के बाद दुर्ग से 308, राजनांदगांव से 281, बिलासपुर में 225 नए मरीज मिले हैं।

हर 7वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित कोरोना वायरस ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से जकड़ लिया है। 

आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं। 8 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग लैबों में 18,551 सैंपल की जांच हुई, जिनमें से 2,545 लोग संक्रमित पाए गए, यानी की हर 7वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।

हमरNews

No comments:

Post a Comment