हमरNews:
छत्तीसगढ़ के शराब भट्टीयों में लूट का मामला बढ़ता जा रहा है। पुलिस एक गुत्थी सुलझा नहीं पाती की दूसरी उनके सामने आ जाती है। अब धमतरी जिले में देशी शराब भट्टी में करीब 14 लाख की लूट को अंजाम दिया गया है।
दरअसल, घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब 4 नकाबपोश बदमाशों ने देशी शराब भट्टी में धावा बोला और 14 लाख लेकर फरार हो गए। वही, गार्ड के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया।
यह पूरी घटना अर्जुनी थाना अंतर्गत रावां भट्टी की बताई जा रही हैं। एसपी सहित आला अफसर मौके पर मौजूद है। एएसपी मनीषा रावटे ने घटना की पुष्टि की है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment