News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 29, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: दवा लेने जाने का बहाना बनाया और नर्स का स्कूटर लेकर चला गया...फिर आगे..

ब्रेकिंग न्यूज़: दवा लेने जाने का बहाना बनाया और नर्स का स्कूटर लेकर चला गया...फिर आगे..

हमरNews:
शहर के DKS अस्पताल में एक नर्स के स्कूटर को बड़े शातिर तरीके से चुरा लिया गया। कई दिनों तक तो नर्स ये समझ ही ना सकी कि उसका स्कूटर चोरी की गया है। मगर जब अहसास हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंची। अब पुलिस को आरोपी की तलाश है। घटना 8 सितंबर की देर रात हुई थी।

मामले में गोलबाजार पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


तुलसी साहू नाम की नर्स ने शिकायत में कहा है कि मेरी छोटी बहन प्रीती साहू के गठियावात का डीकेएस में इलाज चल रहा है। मेरी मां भी उसकी देख रेख करती है। अस्पताल में हसमुख जैन नाम के एक युवक ने मेरी मां से दोस्ती कर ली। उसने बताया कि उसके किसी भाई का यहां इलाज चल रहा है। हमसे भी उसने जान-पहचान बढ़ाई।


  • कांकेर की रहने वाली स्टाफ नर्स के साथ डीकेएस अस्पताल में हुई घटना
  • पहले की दोस्ती और फिर दिया घटना को अंजाम, अब आरोपी की पुलिस को तलाश



8 सितंबर की रात करीब 3.30 बजे वो हमारे पास आया और कहा- मेरे पेट में दर्द हो रहा है, अपना स्कूटर दे दीजिए, दवाई लेने जाना है। मां के कहने पर मैंने अपने स्कूटर की चाबी दे दी। वो सुबह करीब 6 बजे वापस लौटा और कह दिया कि स्कूटर चोरी हो गया है। नर्स ने कहा कि ठीक है, थाने चलो... शिकायत करते हैं, इस बीच युवक भाग गया। नर्स ने कहा कि युवक को जब फोन किया गया तो उसने कह दिया स्कूटर नहीं मिलेगा, जो करना है कर लो।
हमरNews

No comments:

Post a Comment