News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 11, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: जमीन विवाद में परिवार पर हमला, महिला और उसके 2 बच्चों की मौत, पति-दो बच्चों सहित 4 घायल

ब्रेकिंग न्यूज़: जमीन विवाद में परिवार पर हमला, महिला और उसके 2 बच्चों की मौत, पति-दो बच्चों सहित 4 घायल

हमरNews:
महासमुंद में शुक्रवार तड़के जमीन विवाद के चलते परिवार में ही खूनी संघर्ष हो गया है। इस हमले में महिला और उसके 2 बच्चों की हत्या कर दी है। जबकि महिला का पति, उसकी सास और 2 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

  • तुमगांव क्षेत्र के जोबा गांव में तड़के खूनी संघर्ष, परिवार के ही दो आरोपी हिरासत में
  • सभी घायलों की गंभीर हालत में रायपुर किया गया रेफर, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में शुक्रवार तड़के जमीन विवाद के चलते परिवार में ही खूनी संघर्ष हो गया है। 

इस हमले में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी है। जबकि महिला का पति, उसकी सास और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने परिवार के ही दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।


ग्रामीण सुबह सोकर उठे तो परिवार खून से लथपथ पड़ा था
जानकारी के मुताबिक, तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव निवासी जागृति (40) पत्नी ओस कुमार, बेटी टीना (16) व बेटा मनीष (9) की हत्या कर दी गई। जबकि ओस कुमार (43), उसकी मां अनार बाई (65), बेटा ओमन (20) व बेटी गीतांजलि (18) गंभीर रुप से घायल हैं। सुबह जब ग्रामीण सोकर उठे तो पूरा परिवार घर के बाहर खून से लथपथ मिला।

पारिवारिक जमीन का विवाद, धारदार हथियार से किया गया हमला

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मामला पारिवारिक जमीन विवाद का है। घटना में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। मृतकों और घायलों के गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटना के आरोप में परस गायकवाड़ (62) और ब्रिज सेन गायकवाड़ (27) को हिरासत में लिया है।

एक आरोपी हत्या के मामले में 3 माह पहले ही जेल से छूटा

ग्रामीणों के अनुसार, हमलावर आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जमीन बंटवारे के बाद दूसरा पक्ष संतुष्ट नहीं था।
पुलिस हिरासत में लिया गया एक आरोपी आरोपी फरसराम तीन महीने पहले ही हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया था। फिलहाल एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment