News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, September 30, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई, गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया

गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया

हमरNews:
जांजगीर में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेत में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान पड़ोसी के बोर के लिए लगाए गए तार की चपेट में आ गया। किसान की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।


  • नवागढ़ क्षेत्र के पोंड़ी गांव में सुबह की घटना, दोपहर बाद परिजन को मौत का चला पता
  • पड़ोसी किसान पर एफआईआर और मुआवजे की मांग कर रहे थे परिजन, आश्वासन के बाद माने


छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेत में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान पड़ोसी के बोर के लिए लगाए गए तार की चपेट में आ गया। किसान की मौत से गुस्साए परिजन ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन मुआवजे और पड़ोसी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाकर शांत कराया।



जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ क्षेत्र के पोंडी गांव निवासी आकाश दीप मनहर मंगलवार सुबह खेत में काम करने के लिए गया था। उसके खेत के बगल में ही गौठान है, जिसे तार से घेरा गया है। उसी के बगल में ननकी दाऊ साहू का भी खेत है। उसने पानी के लिए बोर करा रखा है। बताया जा रहा है कि ननकी ने बोर का तार गौठान की जाली पर डाल दिया था। इसी की चपेट में आने से आकाश की मौत हो गई।

दोपहर को परिजन खेत पहुंचे तो आकाश मरा मिला
दोपहर में आकाश खाना खाने के लिए घर नहीं पहुंचा। काफी देर हो गई तो परिजन उसे तलाश करते हुए खेत में पहुंचे। वहां आकाश का गौठान की जाली से चिपका हुआ शव पड़ा था। काफी देर हो जाने के कारण आकाश का चेहरा काला पड़ गया था और शव फूल गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।


लॉकडाउन में शव को सड़क पर रखकर रास्ता किया बंद
बुधवार को परिजनों को शव सौंप दिया गया। परिजन ट्रैक्टर से शव लेकर गांव के लिए निकले। कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में परिजनों ने शव को ट्रैक्टर से उतार कर गांव के मोड़ पर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। करीब आधे घंटे तक उनका प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
हमरNews

No comments:

Post a Comment