News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, October 1, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: खाना खाने के दौरान सुपरवाइजर को जमकर पीटा..

ब्रेकिंग न्यूज़: खाना खाने के दौरान सुपरवाइजर को जमकर पीटा..

हमरNews:
रायपुर में खाना खाने के दौरान एक अपार्टमेंट के गार्ड से दो सिपाहियों का विवाद हो गया। फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। अपार्टमेंट का सुपरवाइजर बीच-बचाव करने पहुंचा तो दोनों सिपाहियों ने उसे जमकर पीटा।


छत्तीसगढ़ के रायपुर में खाना खाने के दौरान एक अपार्टमेंट के गार्ड से दो सिपाहियों का विवाद हो गया। फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। अपार्टमेंट का सुपरवाइजर बीच-बचाव करने पहुंचा तो दोनों सिपाहियों ने उसे जमकर पीटा। दोनों पक्षों ने कबीर नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं दोनों सिपाहियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।


  • कबीर नगर थाना क्षेत्र की घटना, दोस्ती होने पर एक अन्य गार्ड ने ही बुलाया था खाने पर
  • दोनो सिपाही लाइन अटैच किए गए, दोनों पक्षों की ओर से थाने में दर्ज कराया गया मामला



जानकारी के मुताबिक, कबीर नगर क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में डायल-112 के सिपाही किशोर नायक और नितिन ठाकुर का आना-जाना है। दोनों सिपाहियों की वहां के गार्ड राहुल सोनी से दोस्ती हो गई। राहुल ने मंगलवार रात सिपाहियों को खाने पर बुलाया। खाना खाने के दौरान एक अन्य गार्ड से सिपाहियों का विवाद होने लगा और मारपीट शुरू हो गई।

सुपरवाइजर के सिर, हाथ और चेहरे पर आई गंभीर चोटें
मारपीट होते देख अपार्टमेंट का सुपरवाइजर कुम्हारी निवासी राहुल सिंह पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। इस पर दोनों सिपाहियों ने राहुल सिंह की जमकर पिटाई कर दी। उसके सिर, हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। सिपाही किशोर को भी चोट लगी है। जानकारी सामने आने पर एसएसपी अजय यादव ने दोनों सिपाहियों को लाइन अटैच कर जांच के आदेश दे दिए हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment