हमरNews:
जिले के पांडूका इलाके में एक हादसे की वजह से तीन लोगों की जान चली गई। तीनों मृतक एक ही परिवार के थे। घटना की वजह गांव में अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार को दोपहर के वक्त हुआ। परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। खेत की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। तब ही हादसा हो गया। यह घटना सरकड़ा गांव में हुई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
पांडूका थाने के स्टाफ मौके पर पहुंचे।
बिजली का कनेक्शन बंद करने के बाद मृतकों को खेत से बाहर निकाला गया। मृतकों में डायमंड कंवर उसकी पत्नी एरीन बाई और इनका भांजा ओमप्रकाश शामिल हैं। पांडूका के अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया- एक ही एंबुलेंस में तीनों शवों को पुलिस ने अस्पताल जांच के लिए पहुंंचाया।
- ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, पांडूका इलाके में हुआ पोस्टमार्टम
- शवों को भेजा गया गांव, घटना की जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती कागजी प्रक्रिया के बाद परिजन को शव सौंप दिए गए। पुलिस ने बताया कि खेत में ट्यूबवेल के तार की वजह से डायमंड और ओमप्रकाश करंट की चपेट में आए। हड़बड़ा कर डायमंड की पत्नी उन्हें बचाने आई और वो भी चपेट में आ गई।
हमरNews


No comments:
Post a Comment