News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, September 28, 2020

बिग ब्रेकिंग: नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर में कल से सब खुल जाएगा..

बिग ब्रेकिंग: नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर में कल से सब खुल जाएगा..

हमरNews:
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर सहित बिलासपुर और अंबिकापुर में किए गए लॉकडाउन का सोमवार को अंतिम दिन है। इसके बाद मंगलवार से सामान्य दिनों की तरह ही दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान खुल सकेंगे।



छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर समेत बिलासपुर और अंबिकापुर में किए गए लॉकडाउन का सोमवार को अंतिम दिन है। इसके बाद मंगलवार से सामान्य दिनों की तरह ही दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान खुल सकेंगे। हालांकि इस बार नियमों को लेकर ज्यादा सख्ती होगी। पालन नहीं करने पर जुर्माना वसूला जाएगा।


  • रायपुर में हुई कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया
  • राजधानी में दुकानें रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगी, होम डिलीवरी के लिए रात 10 बजे तक की छूट


रायपुर में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन ने 21 सितंबर से 7 दिन का लॉकडाउन किया था। हालांकि हालात को देखते हुए इसे फिर बढ़ाने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस पर निर्णय के लिए सोमवार दोपहर प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने बैठक बुलाई थी। इसके लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाने को लेकर फैसला लिया गया है।

दुकानों और बाजारों में रहेगी सख्ती, भीड़ एकत्र होने पर रोक
लॉकडाउन खत्म करने के साथ ही गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए गए हैं। रायपुर में दुकानें सिर्फ रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगी। हालांकि होटल और रेस्टोरेंट को रात 10 बजे तक होम डिलीवरी के लिए छूट दी गई है। इस दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर समेत नियमों का पालन अनिवार्य रहेगा।

सभी दुकानें और बाजार एक साथ खुलेंगे

रायपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि जिस तरह से परिस्थितियां सामने आई हैं, इसे देखते हुए लॉकडाउन खत्म किया जा रहा है। हालांकि कहीं भी भीड़ नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। पहले बारी-बारी से दुकानें खुलती थीं, लेकिन अब सभी दुकानें एक साथ खोली जाएंगी।


बिलासपुर, अंबिकापुर कलेक्टर अपने स्तर पर करेंगे निर्णय

वैसे तो बिलासपुर और अंबिकापुर में भी सोमवार रात से लॉकडाउन खत्म हो रहा है। इसके आगे बढ़ाए जाने को लेकर भी कोई बात सामने नहीं आई है। इसके बावजूद नियमों के पालन और अन्य निर्देशों को लेकर जिला स्तर पर कलेक्टर स्वयं निर्णय लेंगे। उनकी घोषणा के बाद ही तय होगा कि लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment