News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 15, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: इस जिले में ऑनलाइन क्लास के दौरान सभी के मोबाइल पर चलने लगी पोर्न फिल्म…

ब्रेकिंग न्यूज़: इस जिले में ऑनलाइन क्लास के दौरान सभी के मोबाइल पर चलने लगी पोर्न फिल्म…

हमरNews:
MP के श्योपुर जिले में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। उसके बाद जिले में सभी ऑनलाइन क्लास को बंद करने की मांग उठ रही है। कक्षा 8वीं के बच्चों की ऑनलाइन क्लास स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रही थी। अचानक से सभी के मोबाइल पर पोर्न फिल्म चलने लगी। उसके बाद हड़कंप मच गया।

कोरोना महामारी की वजह से श्योपुर में स्कूल बंद हैं। 

ऐसे में सभी बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ही हो रही है। शनिवार को अंग्रेजी की क्लास में बच्चे उस वक्त हैरान रह गए, जब सभी के मोबाइल फोन पर पोर्न फिल्म चलने लगी। क्लास स्कूल की मैडम ले रही थीं। जैसे बच्चों के अभिभावकों की नजर फोन पर पड़ी, तो वे लोग नाराज हो गए।

इसके साथ स्कूल प्रबंधन को खूब खरी खोटी सुनाई है।

नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि हमने तुरंत ऑनलाइन कक्षाएं बंद कर दीं और फोन को बंद कर दिया। इस स्कूल में ज्यादातर छात्र सरकारी अधिकारियों और व्यवसायिक परिवारों के हैं। श्योपुर एमपी के सीमावर्ती जिलों में से एक है, यह राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से करीब है।

वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल रोहित जॉन ने कहा कि हां, ऐसी घटना हुई है और यह कुछ हैकर की करतूत है। हमने सभी ऑनलाइन क्लास को रोक दिया है। सारी चीजें ठीक करने के बाद क्लास फिर से शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम अपने ऑनलाइन क्लास की सिक्योरिटी को और मजबूत करेंगे, ताकि फिर से ऐसी घटना न हो।

इसे लेकर एनएसयूआई ने रविवार को प्रदर्शन किया है। 

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में शिकायत की है। साथ ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
कोतवाली थाना प्रभारी रमेश दांडे ने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है।
मैंने जांच के लिए सीनीयिर पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। वह स्कूल प्रबंधन से बात कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है, जिससे बच्चों के माता-पिता में गुस्सा है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment