News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 18, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: पति की हत्या कर फेंक दिया और बताया Accident, प्रेमी के साथ गिरफ्तार हुई कातिल पत्नी

ब्रेकिंग न्यूज़: पति की हत्या कर फेंक दिया और बताया Accident, प्रेमी के साथ गिरफ्तार हुई कातिल पत्नी

हमरNews:
12 सितंबर को आगरा के नगला सोहन लाल के रहने वाले गुलाब सिंह का शव सड़क किनारे मिला. मामले को एक्सीडेंट कहकर दबा दिया गया था पर अब पुलिस जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि 11 सितंबर की रात गुलाब सिंह की पत्नी अनीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और निर्माणाधीन पुल के नीचे फेंक दिया था।

हालांकि घटना के वक्त पुलिस ने भी एक्सीडेंट का मामला बताया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह गंभीर चोटे बताई गई थी, पुलिस ने से सड़क हादसा मान लिया था।

लेकिन मृतक के भाई ने गुलाब सिंह की मौत को एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या का मामला बताया था. 

जबकि पत्नी ने पति के घर वालों पर शक जताया था कि यह भी उसके पति को मार सकते हैं. इस पर एसएसपी बबलू कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विशेषज्ञों की राय ली सिकंदरा के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को जांच के निर्देश दिए गए पुलिस ने जब हत्या के एंगल से छानबीन शुरू की तब पता चला कि कागारौल निवासी सनी, जो नगला सोहनलाल में रहता है।

उसका गुलाब सिंह के घर बराबर आना जाना था. 

पुलिस ने जब सनी की कॉल डिटेल निकाली तब पता चला कि 11 तारीख की रात सनी ने आखिरी बार गुलाब की पत्नी अनीता से की थी. पुलिस ने जब सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल किया और बताया कि अनीता भी हत्या में शामिल है।

जब पुलिस ने अनीता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पति के व्यवहार से तंग आ चुकी थी. 

इसी दौरान उसकी मुलाकात सनी से हुई अनीता ने बताया कि वह उससे प्यार करने लगा था और दोनों साथ रहना चाहते थे. पति उनके रास्ते का रोड़ा बन रहा था.
तब अनीता ने सनी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत 11 सितंबर को सनी घर आया. अनीता ने अपने पति के पैर पकड़े और सनी ने उसका गला दबा दिया. पति को बेहोशी की हालत में घर के पास बने निर्माणाधीन पुल के नीचे फेंक दिया और फिर एक पत्थर से उसका सिर और पैर कुचल दिया।
हमरNews

No comments:

Post a Comment