हमरNews:
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक टायर गलाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर दो मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद मजदूरों के साथी उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले गए, लेकिन दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक टायर गलाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया।
इसकी चपेट में आकर दो मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद मजदूरों के साथी उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले गए, लेकिन दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार देर रात की है। मामला भिलाई चले जाने के कारण जानकारी सामने नहीं आ सकी।- सिलतरा स्थित फैक्ट्री में शनिवार देर रात की घटना, भिलाई किया गया रेफर
- टायर गलाने के दौरान टैंक में हुआ धमाका, गरम तेल दोनों मजदूरों के ऊपर गिरा
जानकारी के मुताबिक, सिलतरा स्थित एक्यूपार जेसी रिसाइकलर्स फैक्ट्री में टायरों को गलाकर काला तेल बनाया जाता है। इसी फैक्ट्री में शनिवार देर रात मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक से टायर गलाने के टैंक में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में उमेश गूंज (28) और नंदकिशोर (35) आ गए। गरम तेल के छींटे उनके ऊपर गिरे।


No comments:
Post a Comment